यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन | उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना लाभार्थी सूची | UP Laptop Yojana List | UP Free Laptop Yojana Registration | यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 एप्लीकेशन फॉर्म
यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 – आज के समय में केंद्र और अलग अलग राज्य की सरकारें जरूरत के अनुसार बहुत सी योजनाओं को प्रसारित कर रही है।जो की अलग अलग श्रेणी के मुताबिक चलाई जा रही है। ठीक उसी प्रकार यूपी राज्य सरकार ने अपने राज्य के विद्यार्थियों के लिए उनकी शिक्षा को अच्छे स्तर पर बनाए रखने के लिए यूपी फ्री लैपटॉप और टैब 2022 योजना को लाया गया है। जिस से कि शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिल सके।
यूपी फ्री लैपटॉप वितरण योजना 2022 के अनुसार लाभार्थियों को जो भी विद्यार्थी उसके लिए योग्य पात्र होंगे। उन विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार उत्तरप्रदेश फ्री लैपटॉप वितरित राज्य सरकार के द्वारा किए जाएंगे। तो अगर आप यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 बारे में पूरी विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो आप को इस लेख को शुरू से अंत तक जरूर पढ़े। ताकि यूपी राज्य के अधिक से अधिक विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके।
Table of Contents
यूपी फ़्री लैपटॉप योजना 2022 – UP Free Laptop Yojana
यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 एक यूपी राज्य सरकार द्वारा चलाई गई एक योजना है। जिसका सृजन यूपी राज्य माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया है। इस योजना के लिए यूपी राज्य सरकार ने तकरीबन 1800 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। जिस से कि राज्य के विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर को आधुनिक डिजिटल से जोड़ा जा सके।
इस योजना के तहत यूपी राज्य के वो विद्यार्थी जो इस गत वर्ष में 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके है। और इस योजना के लिए योग्य पात्र होंगे। वो विद्यार्थी राज्य सरकार द्वारा चलाए गए ऑनलाइन पोर्टल के जरिए यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 के लिए आवेदन कर के लाभ प्राप्त कर सकते है।
इस योजना के लिए की गई उत्तीर्ण कक्षा में आवेदक के 65% से ऊपर अंक होने चाहिए। और इसके साथ ही यूपी राज्य के पॉलीटेक्निक और आईटी श्रेणी के छात्र भी इस उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री फ्री लैपटॉप योजना के आवेदन कर सकते है।
प्रदेश सरकार 01 करोड़ नौजवानों को टैबलेट/स्मार्टफोन की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
स्नातक, परास्नातक, तकनीकी और डिप्लोमा के नौजवानों को इस योजना के साथ जोड़ा जाएगा: #UPCM श्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/r1PAaY1ilU
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 19, 2021
Highlight Point
योजना | यूपी फ्री लैपटॉप योजना | |
राज्य | उत्तर प्रदेश | |
योजना साल | 2022 | |
लैपटॉप वितरण बजट | 1800 करोड़ | |
लैपटॉप वितरण संख्या | 22 लाख + | |
योजना का शुभारम्भ | यूपी राज्य मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा | |
योजना श्रेणी | सरकारी यूपी राज्य योजना |
यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 के उद्देश्य
आज के समय में शिक्षा वर्ल्ड लेवेल पर पूरी तरह ऑनलाइन डिजिटल हो चुकी है। इस यूपी फ्री लैपटॉप योजना के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है।
- अपने राज्य के विद्यार्थियों कि शिक्षा स्तर को डिजिटल बनाना है।
- राज्य का योग्य पात्र कोई भी विद्यार्थी अपनी आर्थिक स्तिथि के कारण इन डेविस के अभाव में अपनी शिक्षा से वंचित ना रहे।
- Coronavirus की इस महामारी के चलते योग्य छात्र अपनी पढ़ाई को ऑनलाइन पूरी और सुचारू रूप से कर सके।
- इस योजना के द्वारा डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिल सके।
- यूपी फ्री लैपटॉप से राज्य की शिक्षा और सरकार द्वारा विद्यार्थियों के बीच चलाई जा रही योजनाओं के बारे में पारदर्शिता आ सके।
ये भी पढ़े : –
यूपी स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन फॉर्म की पूरी जानकारी
यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 के लिए पात्रता और शर्तें
अगर आप यूपी राज्य से संबंधित छात्र है। और आप अपनी शिक्षा हेतु यूपी फ्री लैपटॉप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते है। तो आप को इन शर्तों को पूरा करना पड़ेगा। जो की इस प्रकार है।
- इस योजना में आवेदन कर के लाभ प्राप्त करने के लिए आपका स्थाई निवास पता यूपी राज्य का होना चाहिए। अर्थात आप यूपी राज्य के स्थाई नागरिक होने चाहिए।
- आप को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप के पास महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए। जिनके बारे में हम आप को नीचे विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे।
- आवेदक विद्यार्थी की 10वीं और 12वीं कक्षा यूपी राज्य बोर्ड से उत्तीर्ण की होनी चाहिए। और इसके बाद में आपका यूपी राज्य के किसी भी कॉलेज में दाखिला होना अनिवार्य है। अर्थात आपकी 12वीं के बाद पढ़ाई सुचारू रूप से हो रही हो।
- यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 में लाभ प्राप्त करने के लिए और आवेदन करने के लिए आवेदक विद्यार्थियों के पहले उत्तीर्ण कक्षा में 65% से ऊपर अंक प्राप्त किए होने चाहिए।
यूपी फ़्री लैपटॉप योजना 2022 के लाभ और विशेषताएं
- इस योजना के तहत यूपी राज्य के शिक्षा के स्तर को आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी।
- योजना के जरिए यूपी राज्य के योग्य विद्यार्थी अपनी आर्थिक स्तिथि के कमजोर होने के कारण अपनी ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित नहीं रहेंगे।
- इस योजना से राज्य के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को अच्छे तरीके से कर पाएंगे।
- यूपी फ्री स्मार्टफोन/लैपटॉप योजना से विद्यार्थी अपने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अंक लाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
- इस योजना से शिक्षा विभाग और छात्रों के बीच शिक्षा को लेकर पारदर्शिता आएगी।
- इस योजना से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिलेगा।
- लाभार्थी छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़ी नई अपडेट को इस योजना के माध्यम से पता कर पाएंगे।
यूपी फ्री स्मार्टफोन/लैपटॉप चयन प्रोसेस
यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 के अन्तर्गत चयन प्रोसेस को इस प्रक्रिया के माध्यम से सक्रिय किया गया है। जो की इस प्रकार है।
- इस यूपी फ्री लैपटॉप के लिए लाभार्थियों का चयन जिला अधिकारियों के द्वारा किया जाएगा।
- इस योजना को सुचारू रूप से शुरू करने के लिए अधिकारियों द्वारा 6 सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाएगी।
- ये कमेटी निर्धारित शैक्षणिक संस्थानों की लिस्ट बनाएगी। जो की सरकार द्वारा निर्धारित किए हुए है।
- इस कमेटी द्वारा ही पात्रता के मानक निर्धारित किए जाएंगे।
- यूपी फ्री लैपटॉप के अंतर्गत लैपटॉप और स्मार्टफोन जेम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रोसेस के जरिए खरीदे जाएंगे।
- इस पोर्टल को नोडल एजेंसी के माध्यम से सक्रिय किया जाएगा।
यूपी फ्री स्मार्टफोन/लैपटॉप योजना के दस्तावेज
अगर आप यूपी राज्य स्थाई विद्यार्थी है। और आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है। तो आप को निम्नलिखित दस्तावेजों को पूर्ण करना होगा। जो की इस प्रकार है।
- आवेदक के आधार कार्ड
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- दसवीं या बारहवीं कक्षा की उत्तीर्ण मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- वर्तमान समय की जा रही पढ़ाई का ब्योरा अर्थात कॉलेज की जानकारी
यूपी फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन योग्य पात्रता
अगर आप यूपी फ्री लैपटॉप के लिए आवेदन करना चाहते है। तो इस के लिए निर्धारित पात्रता को होना अनिवार्य है। जो की इस प्रकार है।
- आवेदक यूपी राज्य का स्थाई नागरिक होना चाहिए।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के 10वीं और 12वीं कक्षा में 65% से ऊपर नंबर होने चाहिए।
- इस योजना का पॉलीटेक्निक और आईटी के छात्र भी आवेदन कर के लाभ प्राप्त कर सकते है।
- आवेदक की वर्तमान समय में पढ़ाई सुचारू रूप से चालू होने अनिवार्य है।
यूपी फ्री लैपटॉप योजना आवेदन करने की प्रक्रिया
अगर आप यूपी राज्य के स्थाई विद्यार्थी है। और अगर आप इस योजना के लाभ के लिए निर्धारित पात्रता को पूरा करते है। तो आप इस प्रोसेस के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले आवेदकों यूपी फ्री लैपटॉप योजना की अधिकारिक वेबसाइट upcmo.up.nic.in पर विजिट करके इस के होम पेज पर आ जाना है।
- इस होमपेज पर आपको यूपी फ़्री लैपटॉप के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप को apply now पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलेगा। जिसमे पूछी गई जानकारी आपको पूरे सही तरीके से भरनी होगी।
- इसके बाद आपको अपने दस्तावेजों को स्कैन कर के अपलोड करना होगा।
- सारा प्रोसेस पूरा होने पर आपको नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब यूपी फ्री लैपटॉप के अंतर्गत आवेदन हो जाएगा।
यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 लिस्ट
इस योजना के बारे में सरकारी द्वारा कोई भी नया आदेश जारी नहीं किया गया अभी UP Free Laptop Yojana से अंदर कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जा रहा हैक्योकि राज्य सरकार द्वारा अभी तक यूपी फ्री लैपटॉप योजना लिस्ट के बारे में कोई भी सूचना साझा नहीं की गयी है
भविष्य में यदि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की फ्री लैपटॉप के बारे में कोई खबर आएगी तो आपको उस जानकारी से जरूर अवगत कराया जायेगा।
नोट :-
अभी इस योजन की जानकारी घोषणाओं और अखबारों के आधार पर आधारित है। और ये लेख सिर्फ जानकारी के उदेश्य से लिखा गया है। जैसे ही इस योजन के बारे में कोई भी पुख्ता रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होता है। तो आपको नयी जानकारी जरूर अपडेट कराई जायेगी।
FAQ’s UP Free Laptop Yojana
Q. – यूपी फ़्री लैपटॉप के फॉर्म कब भरे जायेंगे?
A. – इस योजना के लिए फॉर्म 25 दिसंबर 2021 से भरने शुरू हो जाएंगे। जिसमे पहले वितरण चरण में 10 लाभार्थियों को इनका सीधे तौर पर लाभ प्राप्त होगा।
Q. – लैपटॉप कितने परसेंट वालो को मिलेगा 2022
A. – इस लैपटॉप योजना का लाभ 10वीं और 12वीं के छात्र जिनके 65% से ऊपर अंक होंगे। वहीं विद्यार्थी इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
Q. – यूपी फ्री लैपटॉप के आवेदन फार्म को कैसे भरें?
A. – लैपटॉप योजना के लिए आवेदन फार्म आप इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रोसेस के माध्यम से भर सकते है। जिसकी ऑफिशियल वेबसाइट upcmo.up.nic.in है।
Mujhe online leptop chahiye