महिला एवं किशोरी सम्मान योजना | हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना कार्यान्वयन प्रक्रिया | महिला एवं किशोरी सम्मान योजना उद्देश्य, लाभ |Woman and Kishori Samman Yojana In Hindi
महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2022 का शुभारंभ हरियाणा राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा किया गया है जिससे कि इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ से महिलाएं और किशोरियों अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें जिससे राज्य में स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाया जा सके महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2022 के अंतर्गत राज्य के महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी वस्तुएं प्रदान की जाएंगी इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में आप विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करेंगे तो इस लेख को अंतत जरूर पढ़ें
Table of Contents
महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2022 (Mahila Evam Kishori Samman Yojana 2022)
जैसे कि आपको पहले पता ही होगा कि देश में बहुत से ऐसे परिवार हैं जो गरीबी रेखा की श्रेणी से नीचे की श्रेणी में अपना जीवन यापन कर रहे हैं जिनको अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए हर दिन मशक्कत करनी पड़ती है जिसके चलते उन परिवारों की महिलाओं और किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति वस्तुएं नहीं मिल पाती महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य सरकार ने राज्य की महिलाओं को किशोरियों को महीने में 6 सेनेटरी नैपकिन पैड प्रदान करने की योजना चलाई है इस योजना का लाभ राज्य की 10 से लेकर 45 वर्ष तक की महिलाएं उठा सकते हैं
राज्य की गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में अपना जीवन यापन करने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जिसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत प्रति माह सेनेटरी नैपकिन पैड प्रदान किए जाएंगे जिसका उपयोग करके राज्य की महिलाएं और किशोरियों मासिक धर्म की वजह से होने वाले इंफेक्शन के द्वारा बीमारियों से निजात पा सकेंगे और अपने प्रति स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो सकेंगे हरियाणा राज्य में इस योजना को सक्रिय बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग अपनी भूमिका निभाएगा जिसके जरिए राज्य की महिलाओं और किशोरियों को इस योजना का भरपूर लाभ मिल सकेगा
महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के तहत 10 से 45 वर्ष की BPL व AAY परिवारों की महिलाओं और किशोरियों को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन दिए जाएंगे।
स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को हर महीने 6 सैनिटरी पैड नि:शुल्क मिलेंगे। pic.twitter.com/2IXgXQ5KJy
— CMO Haryana (@cmohry) August 5, 2020
महिला एंव किशोरी सम्मान योजना 2022 के उद्देश्य
इस योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं और किशोरियों को उनकी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है जिससे कि राज्य की महिलाएं और किशोरियों अपने मासिक धर्म से होने वाले इन्फेक्शन जैसी बीमारियों से निजात पा सके इस योजना के अंतर्गत राज्य की गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में जीवन यापन कर रही महिलाओं पर किशोरियों को इस योजना के तहत सेनेटरी नैपकिन पैड मोरिया कराए जाएंगे जिससे कि महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार आएगा
Key Highlight Of WOMAN & Kishori Samman Yojana
योजना का नाम | महिला एवं किशोरी सम्मान योजना | |
किस सरकार के द्वारा लांच की गयी | हरियाणा सरकार | |
लाभार्थी | हरियाणा राज्य की गरीब महिलाएं | |
उद्देश्य | गरीब महिलाओं को हर महीने मुफ्त सेनेटरी प्रदान करना | |
साल | 2022 |
महिला एंव किशोरी सम्मान योजना 2022के लाभ तथा विशेषताएं
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं के प्रति अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ेगी तथा बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा।
- योजना के अंतर्गत राज्य की 10 से 45 वर्ष तक की महिलाओं को 1 साल तक प्रतिमा 6 सेनेटरी नैपकिन निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
- इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं ही उठा सकती हैं।
- महिला एंव किशोरी सम्मान योजना को सक्रिय बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग अपनी भूमिका निभाएगा
- महिला और किशोरी सम्मान योजना के संचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा 39.80 करोड़ रुपए का बजट का सृजन किया गया है
योजना की पात्रता
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला का स्थाई नागरिक होना अनिवार्य है
- महिला सम्मान योजना का लाभ केवल 10 से 45 वर्ष तक की महिलाएं उठा सकती हैं।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार से होने चाहिए।
- महिलाएं आपने आंगनबाड़ी केंद्र से सेनेटरी नैपकिन पैड हो प्राप्त कर सकेंगे
- किशोरियों को नैपकिन पैड उनकी स्कूल के द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे
किशोरी और महिला सम्मान योजना के अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन पैड कहां से प्राप्त होंगे?
इस योजना के अंतर्गत किशोरियों को नैपकिन पैड उनकी स्कूल के द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे जो कि सरकार की योजना के तहत स्कूल में आएंगे और राज्य की महिलाएं आपने आंगनबाड़ी केंद्र से सेनेटरी नैपकिन पैड हो प्राप्त कर सकेंगे या फिर अपने नजदीकी किसी सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से भी अपने लिए सेनेटरी नैपकिन पैड को प्राप्त कर सकते हैं