महा शरद पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Sharad Portal Online | Divyang Pension Online Apply | महा शरद पोर्टल पर डोनर पंजीकरण
महा शरद पोर्टल 2022 – केंद्र सरकार और राज्य सरकारें समय समय पर नागरिकों के लिए बहुत सी योजनाओं का सृजन कर रही है। जिस से की देश के नागरिकों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। और इन योजनाओं को अधिक सुविधाजनक और पूर्ण रूप से सक्रिय करने के लिए लगभग सभी योजनाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है।
इसी तरह महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों के लिए महा शरद पोर्टल को शुरू किया है। जिस से की महाराष्ट्र राज्य के नागरिक अधिकतम तौर पर योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकें। और इस योजना के लिए ऑनलाइन प्रोसेस के माध्यम से आवेदन और अन्य कार्यों को पूर्ण कर सके। आज इस लेख के जरिए आपको महा शरद पोर्टल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे। जिस से कि महाराष्ट्र राज्य के ज्यादा से ज्यादा नागरिक इस पोर्टल के जरिए लाभ प्राप्त कर सके।
Table of Contents
Maha Sharad Portal 2022 – महा शरद पोर्टल
Maha Sharad Portal महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य के दिव्यांग नागरिकों के लिए शुरू किया गया है। और इस पोर्टल को पूर्ण रूप से ऑनलाइन किया गया है। जिसको महाराष्ट्र राज्य का कोई भी नागरिक अपने लिए इस योजना के तहत उपयोग कर पाएंगे। इस ऑनलाइन महा शरद पोर्टल के माध्यम से महाराष्ट्र के सभी दिव्यांग नागरिकों के लिए एक Online Dashboard बनाया जाएगा। जिससे कि राज्य के सभी दिव्यांग नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
जो की सिर्फ राज्य के दिव्यंगों के लिए सरकार की तरफ से लाई जाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य के सभी दिव्यांग नागरिकों को पंजीकृत किया जाएगा। जिससे कि सभी सहायताकर्ता (डोनर्स) महा शरद पोर्टल के माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों तक अपनी सहायता और समर्थन प्रदान कर सकें। इस पोर्टल के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य दिव्यांग वित्त और सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। जिस से कि सरकार की तरफ से लाई गई दिव्यंगो के लिए योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सकेगा।
Maha Sharad Portal Highlights Points
पोर्टल | महा शरद पोर्टल |
|
राज्य | महाराष्ट्र | |
लाभार्थी | महाराष्ट्र के दिव्यांग नागरिक |
|
उद्देश्य | सभी दिव्यांग नागरिकों को पोर्टल पर पंजीकृत करना। |
|
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
महा शरद पोर्टल के मुख्य उद्देश्य क्या है?
Maha Sharad Portal को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य के सभी दिव्यांग नागरिकों को पोर्टल पर पंजीकृत करना है। जिससे कि उन तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। जिस से की दिव्यांग नागरिकों को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर लाभ पहुंचाया जा सके। इस पोर्टल के माध्यम से सहायता कर्ता (डोनर) भी दिव्यांगों तक सहायता पहुंचा सकते हैं।
महा शरद पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा दिव्यांग नागरिकों की आर्थिक तौर पर भी मदद की जाएगी । जिससे कि दिव्यांग नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे। इस पोर्टल के अंतर्गत गैर सरकारी संगठन भी दिव्यांग नागरिकों तक अपनी सहायता पहुंचाएंगे। अब राज्य का कोई भी दिव्यांग नागरिक दूसरों पर निर्भर नहीं रहेगा। और राज्य के दिव्यांग नागरिक अपने जीवन यापन के स्तर में सुधार ला सकेंगे।
Maha Sharad Portal के बारे में
महाराष्ट्र सरकार का महा शरद पोर्टल एक ऐसा पोर्टल है जो यह सुनिश्चित करता है कि महाराष्ट्र के अलग-अलग विकलांग नागरिकों के पास एक साझा मंच है जिस तक वे आसानी से अपनी सभी जरूरतों को पूरा करने और सभी प्रकार की सहायता प्राप्त करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। यह मंच यह भी सुनिश्चित करता है कि सभी दाताओं, सामाजिक संगठनों, कॉरपोरेट्स, परोपकारी, और व्यक्ति अलग-अलग सक्षम नागरिकों के साथ एक आम जगह पर हों ताकि पारदर्शिता और दक्षता हो।
यह पोर्टल सभी के लिए निःशुल्क है, केवल उचित और विस्तृत पंजीकरण करने की आवश्यकता है ताकि सूचना और सहायता का प्रभावी प्रवाह प्रदान किया जा सके। सरकार और विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि इस पोर्टल और इसकी सभी सेवाओं को उचित रूप से बढ़ावा दिया जाए और सभी आवश्यक सूचनाओं को विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से प्रसारित किया जाए।
महा शरद पोर्टल की पात्रता और दस्तावेज
- आवेदक महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
महा शरद पोर्टल पर दिव्यांग पंजीकरण प्रक्रिया
अगर महाराष्ट्र राज्य का कोई भी दिव्यांग नागरिक इस पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाना चाहता है। तो इसके लिए आगे के प्रोसेस को फॉलो करना होगा।
- इसके लिए सबसे पहले इच्छुक आवेदक को महा शरद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस वेबसाइट के होमपेज पर आना होगा।
- इस होमपेज पर आपको ”Differently Abled Registered” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आवेदक को UDID नंबर भरकर वेरीफाई के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने दिव्यांग पंजीकरण फॉर्म खुलेगा।
- आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक और सही तरीके से भरनी होगी। जैसे कि आपका नाम, जेंडर, स्टेट, पिन कोड, आधार नंबर आदि भरना होगा।
- इसके बाद आपको रजिस्टर के बटन पर क्लिक कर देना है।
इस प्रोसेस के माध्यम से आप महा शरद पोर्टल पर पंजीकरण कर पाएंगे।
महा शरद पोर्टल पर Donate प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको महा शरद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस वेबसाइट के होमपेज पर आना होगा।
- इस होम पेज पर आपको ”Donate Differently Abled” पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इसके बाद आपअपनी सर्च के अनुसार किसी दिव्यांग को डायरेक्ट Pay Now कर सकते है।
CALCULATION
इस लेख के माध्यम से आपको महा शरद पोर्टल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की है। अगर इसके बाद आपका कोई भी इससे संबंधित कोई भी प्रसन्न हो, तो तो हमें कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते हैं। हम आपके प्रश्न के उत्तर देने में पूरी भरपूर कोशिश करेंगे।